कैलाशवडिवु शिवन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख कैलाशवडिवु शिवन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) के वॉन कर्मन पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया किया है।
- वॉन कर्मन पुरस्कार को IAA के सर्वोच्च सम्मान के रूप में जाना जाता है।
- डॉ के. शिवन को मार्च 2021 में पेरिस फ्रांस में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- प्रो. उडुपी रामचंद्र राव, वॉन कर्मन पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे।
- उन्हें यह पुरस्कार साल 2005 में प्रदान किया गया था, जबकि उनके बाद डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को 2007 में वॉन कर्मन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।